थाना बड़ौनी पुलिस की आदतन अपराधी राजा बड़ौनी उर्फ धर्मेश अहिरवार के खिलाफ NSA की प्रभावी कार्यवाही

आरोपी को सेंट्रल जेल ग्वालियर में दाखिल किया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार शिवहरे के कुशल मार्गदर्शन में व एसडीओपी श्रीमान् विनायक शुक्ला अनुभाग बडोनी के कुशल नेतृत्व मे गंभीर अपराधों में फरार आरोपियो तथा आदतन आरोपियों पर जिला बदर , राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अंतर्गत कार्यवाही निरंतर की जा रही है।।

इसी के चलते बड़ौनी पुलिस द्वारा आदतन अपराधी राजा उर्फ धर्मेश पुत्र ठाकुरदास अहिरवार उम्र 24 साल निवाशी लोई बड़ौनी थाना बड़ौनी जिला दतिया के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की प्रभावी कार्यवाही हेतु फाइल तैयार की गई जिसमें अद्यतन आरोपी राजा अहिरवार के खिलाफ थाना बड़ौनी, थाना कोतवाली दतिया, थाना सिविल लाइन दतिया में कई अपराध पंजीबद्ध होना पाए गई। उक्त आपराधिक रिकॉर्ड के आधार जिला दंडाधिकारी महोदय दतिया द्वारा अद्यतन आरोपी राजा अहिरवार के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

SP Datia, Datia Police
SP Datia, Datia Police

यह की आज दिनांक 05.02.26 को आदतन आरोपी राजा उर्फ धर्मेश पुत्र ठाकुरदास अहिरवार उम्र 24 साल निवाशी लोई बड़ौनी थाना बड़ौनी जिला दतिया को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तथा तकनीकी सहायता से धर दबोचा और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की कार्यवाही में गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल ग्वालियर में दाखिल किया गया है।।
चुकी पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया द्वारा पूर्व में ही बताया गया था कि आदतन आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी और कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, आरोपी को किसी भी प्रकार से बक्शा नहीं जाएगा।।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश राजपूत थाना प्रभारी बड़ौनी, si संतोष भार्गव, si हिमांशु भार्गव,asi बलवीर गुर्जर,hc नरोत्तम पाण्डेय, आर. भरत रावत,आर.विक्रम भदौरिया, आर.राजकुमार शाक्य, आर.शुभम यादव साइबर सेल,आर.अंकित शर्मा, आर.हरेंद्र शर्मा,आर.सुरेंद्र रावत,आर.आनंद शर्मा,प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान की अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content