फरियादी के घर में काम करने वाली महिला ही निकली चोर

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के अपराध का मात्र 12 घंटो में किया खुलासा।

चोरी गये सोने के आभूषण (कुल कीमती करीबन 17 लाख रुपये) जप्त किए, आरोपिया को किया गिरफ्तार।

 

दिनांक 10.02.26 को फरियादी सुधीर सिकरवार नि. न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी ने रिपोर्ट किया कि, वह दिनांक 07.02.26 को अपनी मां को दिखाने के लिये ग्वालियर गया था घर पर काम वाली महिला को देख रेख के लिये छोड गया था और शाम को लौट कर आ गया था फिर दिनांक 10.02.26 को दिल्ली जाने के लिये अपनी अलमारी मे रखे सोने के जेवरात वजन करीबन 100 ग्राम कुल कीमत करीबन 17 लाख रूपये को चैक किया तो वे रखे स्थान पर नही मिले और फरियादी सुधीर द्वारा अपने घर पर काम करने वाली महिला पर चोरी का शक जाहिर किया गया।
उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली दतिया मे अपराध क्र. 60/26 धारा 331(4), 305 (1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

ASP Datia, Datia Police
ASP Datia, Datia Police

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सूरज कुमार वर्मा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार शिवहरे के दिशा निर्देशन एंव श्रीमान एसडीओपी महोदय दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में उक्त चोरी का शीघ्र खुलासा कर आरोपीगण को गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी थाना कोतवाली धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम का गठन किया जिसमे कोतवाली पुलिस टीम द्वारा महज 12 घण्टे मे चोरी की घटना का पर्दाफाश कर चोरी गया लगभग 100 ग्राम सोना कीमती करीवन 17 लाख रू को जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

विवेचना के दौरान फरियादी के घर पर काम करने वाली महिला को राउण्ड अप कर पूछताछ की गई, पहले तो घटना के संबंध मे कोई जानकारी न होना बताया परंतु जब महिला से पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग तार्किक प्रश्न कर कडाई से पूछताछ की गई तो महिला ने बताया कि दिनांक 07.02.26 को जब फरियादी के घर पर कोई नही था तब मौका देख कर घर पर अलमारी में रखे सोने के जेवर को चोरी करना स्वीकार किया और चुराये गये माल को आरोपिया के मेमो के अनुसार उसके घर भारतीयम विधापीठ के पास दतिया से सोने के जेवर करीबन 100 ग्राम बजनी कुल कीमती करीबन 17 लाख रू. को जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपिया को न्यायिक अभिरक्षा मे जिला जेल दतिया भेज दिया गया।

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. विवेक राय, उनि अंशुल अरोरा, प्र.आर.551 भगवत शर्मा, प्र.आर. 739 बृजमोहन उपाध्याय, म.आर.400 अनीता, आर. 704 नीरज कुमार, आर.298 रविंद्र यादव, आर.368 अरविंद रावत, आर.816 राकेश माहौर आर.चा. 711 धर्मेंद्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content