तस्करों से 54 किलो 320 ग्राम गांजा, एक अवैध हथियार, 03 मोबाइल एवं इनोवा कार जप्त की। (कुल मशरूका करीबन ₹23 लाख 44 हजार रुपए कीमती)

“नशे से दूरी, है जरूरी” अभियान के तहत दतिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता — थाना सिविल लाइन पुलिस ने 03 गांजा तस्करों को पकड़ा

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 54 किलो 320 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक 315 बोर की अधिया, एक जिंदा राउंड, 03 एंड्रॉइड मोबाइल फोन तथा एक चार पहिया वाहन (Innova कार) को जप्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे एवं एस.डी.ओ.पी. दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर झांसी बायपास रोड स्थित महिन्द्रा एजेंसी के पास खड़ी इनोवा कार (UP80 BF 0776) की घेराबंदी कर मिथुन कुशवाह, बलदेव कुशवाह एवं योगेश कुशवाह को मौके से पकड़ा गया।

Datia Police
Datia Police

तलाशी के दौरान वाहन से 27 पैकेट डक टेप से पैक गांजा, एक 315 बोर की अधिया, एक जिंदा कारतूस, तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन तथा Innova वाहन जप्त किया गया। मौके पर समस्त सामग्री जप्त और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, NDPS एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

सराहनीय भूमिका – निरी. सुनील बनोरिया(थाना प्रभारी सिविल लाइन), उनि. संतोष भार्गव (थाना प्रभारी सिनावल), उनि. अमित कुमार ओसारे मय उनि. सुदामा प्रसाद साहू, उनि. निशा मावई, प्र.आर. 62 धर्मेन्द शाक्य प्र.आर. 579 कामेश, प्र.आर. 542 नरेन्द्र यादव, प्र.आर. 564 मनीषा लोधी, आर. 224 पुष्पेन्द्र, आर. 253 हेमन्त आर. 320 राहुल गुर्जर, आर. 126 मोहित वर्मा, आर. 873 विक्रम, आर. 974 सुनील शर्मा, आर. 637 भगवती शर्मा, प्र.आर. चालक 214 दीप सिंह

keyboard_arrow_up
Skip to content