दतिया पुलिस की बड़ी सफलताः मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा

42 चोरी के मोबाइल में से 30 मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

घटना का विवरण:-दिनांक 12/13.08.2026 की दरम्यानी रात थाना कोतवाली दतिया क्षेत्र में मोबाइल दुकान से कुल 42 मोबाइल फोन चोरी किए गए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये थी।

पुलिस कार्रवाई:-
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत चावला के मार्गदर्शन एवं SDOP दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन तथा SDOP भांडेर श्री पूनमचंद्र यादव के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के आधार पर मोबाइल दुकान से चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के 30 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

sp datia, datia police
sp datia, datia police

पुलिस ने आरोपी संजू पाल को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर दिनांक 02.10.2026 को ग्राम निचरौली स्थित उसके घर से चोरी के 30 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। प्रकरण में पूछताछ एवं विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर धारा 317(2), 317(5) बीएनएस का इजाफा किया गया है। प्रकरण में शेष फरार आरोपी दयाराम पाल एवं जयशिव पाल व अन्य की तलाश तथा चोरी के शेष मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपीः संजू पाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम निचरौली, थाना सिविल लाइन, जिला दतिया

फरार आरोपी:- 1. दयाराम पाल एवं 2. जयशिव पाल
बरामदगी:- चोरी के 30 मोबाइल फोन
कुल चोरी किए गए मोबाइल :- 42
कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹10 लाख

सराहनीय भूमिकाः-
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश सिंह राजपूत, निरीक्षक सुधीर हिन्नारिया, निरीक्षक अभिषेक तोमर, निरीक्षक शशांक शुक्ला, उनि. अंशुल अरोरा, उनि. सुरभि खेमरिया, उनि. कृष्णा शर्मा, उनि. अनफासुल हसन, सउनि. हाकिम सिंह, आर. वीरेन्द्र ओझा (सायबर सेल दतिया) एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content