जिला पुलिस दतिया

दीपावली के पावन अवसर पर दतिया पुलिस ने गुम मोबाइल ट्रेस कर, 154 लोगों को दिया दीपावली का उपहार

साइबर सेल ने करीबन ₹32 लाख कीमत के मोबाइल वास्तविक स्वामियों को लौटाए।

दीपावली के पावन पर्व पर दतिया पुलिस ने उन लोगों के चेहरों पर खुशियां लौटाने का सराहनीय कार्य किया, जिनके मोबाइल फोन गुम हो गए थे। विशेष अभियान के तहत दतिया पुलिस की साइबर सेल ने 01 नवम्बर से 07 नवम्बर 2026 तक प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹32 लाख कीमत के 154 गुम मोबाइल फोन CEIR पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक ट्रेस किए और उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपकर दीपावली का उपहार दिया।

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में संचालित इस विशेष अभियान के दौरान अति पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वयं मोबाइल प्राप्त करने आए आवेदकों से संवाद किया। उन्होंने मोबाइल गुम होने की परिस्थितियों की जानकारी ली तथा भविष्य में मोबाइल की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियों के संबंध में समझाइश दी।

Datia Police, SP Datia
Datia Police, SP Datia

कार्यक्रम के दौरान अति पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला ने उपस्थित नागरिकों से जिले की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस की जनसेवाओं के संबंध में भी चर्चा की और उनका फीडबैक प्राप्त किया। लंबे समय से गुम मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। नागरिकों ने दतिया पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अभिषेक तोमर, आरक्षक प्रशांत शर्मा, वीरेंद्र, शुभम यादव, सूरज, उपेन्द्र, अंकेश, महिला आरक्षक अशिंका एवं सविता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content