रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुई लूट का महज 36 घंटे में खुलासा

• ₹30,000 के 02 इनामी आरोपी मय कट्टा एवं संपूर्ण मशरूका सहित गिरफ्तार, एवं एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया

• लूट में गया संपूर्ण मशरूका सोने चांदी के आभूषण, नगदी व मोबाईल किया बरामद

जिला ग्वा‍लियर में की गयी लूट का भी मशरूका बरामद

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 14.05.2026 को दोपहर लगभग 3:00 बजे खमरौली-लोकेंद्रपुर मार्ग पर करौली के पास चार अज्ञात बदमाशों द्वारा रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे ग्राम सोनी, थाना मेहगांव जिला भिंड निवासी अवधेश कुशवाहा, उनकी पत्नी जूली कुशवाहा एवं भाई विवेक कुशवाहा को कट्टा अड़ाकर सोने का मंगलसूत्र, सोने का ओम, सोने की अंगूठियां, चांदी की करधनी एवं नगद राशि लूट ली गई थी। घटना की पुष्टि होने पर थाना डिरौली पार में अपराध क्रमांक 29/26 धारा 309(4) बीएनएस एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही – प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल द्वारा अतिरिक्तो पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन में एसडीओपी सेवढ़ा एवं थाना प्रभारी डिरौली पार को घटना का शीघ्र खुलासा करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी डिरौली पार यादवेंद्र सिंह गुर्जर एवं उनकी टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। दिनांक 16.05.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में ग्राम रतवा थाना मौ जिला भिंड के कुछ अपराधी शामिल हैं।

SP Datia, Datia Police
SP Datia, Datia Police

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम रतवा में दबिश देकर भूरा खान, सोहेल खान एवं एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ उक्त लूट की वारदात करना स्वीकार किया। साथ ही ग्राम रनगवां जिला ग्वालियर में हुई एक अन्य लूट की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं लूटा गया समस्त सोने-चांदी का मशरूका बरामद किया गया। साथ ही ग्वालियर जिले के रनगवां क्षेत्र से लूटा गया मशरूका भी जप्त किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों के अन्य साथियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी तलाश एवं विस्तृत पूछताछ जारी है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा।

आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹10,000-₹10,000 का पृथक इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी
1. भूरा खान पुत्र जमालु खान, उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रतवा थाना मौ जिला भिंड
2. सोहेल खान पुत्र सरदार खान, उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रतवा थाना मौ जिला भिंड के विरूद्ध 02 अपराध पंजीबद्ध है
3. एक विधि विरुद्ध बालक

फरार आरोपी
1. अंक़ा यादव निवासी ग्राम रतवा थाना मौ जिला भिंड के विरूद्ध 05 अपराध पंजीबद्ध है
2. सहदेव वाल्मीकि निवासी ग्राम रतवा थाना मौ जिला भिंड

जप्त मशरूका – सोने का मंगलसूत्र, सोने का ओम, दो सोने की अंगूठियां, दो चांदी की करधनी, नगद राशि, चार मोबाइल फोन, जिनमें एक लूटा हुआ मोबाइल शामिल

जप्त हथियार – 315 बोर का देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर

सराहनीय भूमिका – यादवेंद्र सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी डिरौली पार, उप निरीक्षक सियाराम गौड़, प्रधान आरक्षक मंशाराम कुशवाहा, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार, आरक्षक दीपेंद्र गुर्जर, आरक्षक निजाम खान, आरक्षक इशू राज सोलंकी, आरक्षक शैलेंद्र गोस्वामी, आरक्षक प्रमोद गोयल, आरक्षक अनूपेंद्र भदौरिया, आरक्षक नरोत्तम गुर्जर, एसडीओपी कार्यालय सेवढ़ा स्टाफ

keyboard_arrow_up
Skip to content