पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मान देकर दी गई भावभीनी विदाई
माह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को शॉल-श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट किए तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आज दिनांक 01 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्तजनों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी गईं।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्तजनों की सेवाओं एवं योगदान का उल्लेख करते हुए उनके लंबे कार्यकाल में किए गए, उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला, रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।
माह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी
1. कावा. उनि. सच्चिदानंद शर्मा
2. कावा. प्रआर. 558 उमाशरण गुप्ता
3. कावा. प्रआर. 533 रामप्रकाश
4. कावा. प्रआर. 135 ओमप्रकाश
5. प्रआर. (चा) 260 अशोक कुमार
समस्त पुलिस परिवार ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएँ दीं।






