पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा सेवाकाल पूर्ण करने वाले अधिकारियों को भावपूर्ण विदाई दी
आज दिनांक 01-12-2025 को पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में माह नवम्बर में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों—कार्यवाहक निरीक्षक धवल सिंह चौहान एवं कार्यवाहक उप निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह परिहार का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्ति उपरांत दोनों अधिकारियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति चिन्ह भेंटकर भाव-भीनी विदाई दी गई। समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान आने वाली चुनौतियों, समस्याओं और उनके समाधान हेतु किए गए प्रयासों से सम्बंधित अनुभव साझा किए गए।
कार्यक्रम में एसडीओपी अनुभाग बड़ौनी, श्री विनायक शुक्ला, कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी, सूबेदार होतम बघेल सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवारजन उपस्थित रहे, जिन्होंने समारोह की गरिमा बढ़ाई।






