अवैध हथियारों को लेकर घूम रहे युवक को थाना उनाव पुलिस ने किया गिरफ्तार
03 कट्टा, 01 पिस्टल, 02 जिंदा राउंड एवं 01 मोटरसाइकिल जप्त
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनम चंद्र यादव के नेतृत्व में जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उनाव पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 20.05.2026 को थाना उनाव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घिसलनी – उनाव रोड पहाड़िया के पास एक व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी नवलकिशोर उर्फ अभिषेक झाँ पुत्र हरीसिंह झाँ, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सरसई जिला दतिया को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार एवं वाहन बरामद किए गए। पुलिस द्वारा आरोपी से निम्नलिखित मशरूका जप्त किया गया – 03 देशी कट्टे 315 बोर, एक पिस्टल 32 बोर, दो जिंदा राउंड 315 बोर और एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका
उनि. यतेंद्र भदौरिया, थाना प्रभारी उनाव, प्रआर. 503 संजय सिंह, प्रआर. 67 आदित्य शर्मा, आर. 876 दीपांशु, आर. 843 मोहित शर्मा, आर. 418 विकास यादव, आर. 912 अनूप शर्मा, आर. 58 भूपेंद्र सिंह, आर. 79 आनंद सिंह, आर. 805 विपिन की सराहनीय भूमिका रही।





