जिला दतिया पुलिस
कॉम्बिंग गश्त के दौरान दतिया पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
10 स्थायी वारंटियों और 66 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया
185 निगरानीशुदा बदमाश एवं आदतन अपराधियों को आकस्मिक चेक किया
जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में दिनांक 29-30 मार्च 2026 की दरमियानी रात्रि में दतिया जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।

उक्त अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से संचालित किया गया। अभियान के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कॉम्बिंग गश्त का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
अभियान के दौरान कुल 10 स्थायी वारंटियों सहित 66 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 77 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों एवं 108 गुंडा तत्वों की सघन जांच की गई। इस प्रकार कुल 185 से अधिक गुंडा, निगरानीशुदा बदमाश एवं आदतन अपराधियों को आकस्मिक चेक किया गया।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों के साथ-साथ होटल, ढाबा एवं धर्मशालाओं की सघन चेकिंग की गई।






