थाना भाण्डेर पुलिस ने सहजौरा में दतिया पुलिस ने किया जनसंवाद कार्यक्रम
ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं, थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर कराया उपलब्ध
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला, एसडीओपी भांडेर श्री पूनम चंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना भाण्डेर पुलिस द्वारा ग्राम सहजौरा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा द्वारा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
जनसामान्य की सुविधा एवं पुलिस से त्वरित संपर्क के उद्देश्य से थाना प्रभारी भाण्डेर का मोबाइल नंबर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें।






