थाना पंडोखर, जिला दतिया

थाना पंडोखर पुलिस ने डकैती की योजना बनाने वाले शातिर अपराधियो को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले में डकैती एवं चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी महोदय भाण्डेर श्री पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडोखर एवं उनकी टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई जब पण्डोखर पुलिस द्वारा दिनांक 22-23 मार्च की दरम्यानी रात डकैती की योजना बनाने वाले 3 शातिर आरोपियो को मय हथियार के गिरफ्तार किया जब वे पण्डोखर थाना क्षेत्र में ग्राम बड़ेरा सोपान के एक घर में डकैती डालने की योजना बना रहे थे।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 22-23 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर से थाना प्रभारी पंडोखर और हमराही बल जब मुखबिर द्वारा बताए स्थान की घेराबंदी करने पहुँचे तो आरोपियो ने भागने की कोशिश की तो पुलिस द्वारा आरोपियों को मय हथियार दो 315 बोर के कट्टे, चार 315 बोर के जिन्दा कारतूस और एक लोहे कि सब्बल सहित दबोच लिया एव अंधेरे तथा भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर दो आरोपी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी भिंड एव ग्वालियर जिले के शातिर अपराधी है जिन पर हत्या, हत्या कि प्रयास, डकैती, नक़बज़नी जैसे गंभीर अपराध बिभिन्न जिलों के बिभिन्न थानों में पंजीबद्ध है।

Datia Police
Datia Police

आरोपियो के बिरुद्ध अप.क्र. 35/26 धारा 310 (4), 310(5), 310 (6) बीएनएस, 25 (1)ए आर्म्स एक्ट, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गए आरोपियो ने पंडोखर, इंदरगड़, सेवड़ा आदि थाना क्षेत्रों में चोरी एवं डकैती की बारदाते करना स्वीकार किया है।
उल्लेखनीय है कि पकड़े गए आरोपियो ने सेवड़ा थाना क्षेत्र से एक राइफल चोरी की घटना स्वीकार की है पकड़े गए आरोपियो का पुलिस रिमांड लेकर चोरी किए माल मशरूका के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जावेगी।

आरोपीगणो से जप्त मशरुका दो 315 बोर के कट्टे, चार 315 बोर के जिन्दा कारतूस एवं एक लोहे कि सब्बल

आरोपियो के नाम व पता –
1. सोनू शाक्य उर्फ कन्हई पुत्र रामबाबू शाक्य उम्र 32 नि. शिवहरे का पुरा BTI स्कूल, भिंड
2. अमन पांडे उर्फ अभिषेक पुत्र शैलेंद्र कुमार पांडेय उम्र 23 साल नि. राइजिंग सिटी बड़गांव हाईवे पुल के पास मुरार ग्वालियर
3. बलराम शाक्य उर्फ बबलू पुत्र रामसहाय नि. संतोष नगर, वार्ड नंबर 10, BTI स्कूल के सामने थाना देहात जिला भिण्ड,

भागे गये आरोपियों के नाम –
1- राजा राठौर निवासी खिरिया थाना पंडोखर जिला दतिया
2- राजकुमार नागर निवासी अटेर रोड भिंड थाना कोतवाली भिंड का होना बताया

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी पण्डोखर रिपुदमन सिंह राजावत, सउनि शैलेंद्र सिंह कौरव, प्र.आर. गजेंद्र यादव, प्र.आर. राहुल सिकरवार, प्र.आर. अनिल तोमर, प्र.आर. राहुल यादव, प्र.आर. नरेंद्र पांडेय, आर. शिवकुमार भदौरिया, आर. विकाश साहू, आर. शैलेश सिंघल, आर. शिवभानु सिंह कौरव, आर. दिनेश आर्य, आर. हिमांशु राजावत, आर. मुनेश कुमार, आर. रोहित साहू, सउनि कमल प्रजापति, प्र.आर. सतीश शर्मा, आर. वीर सिंह थाना गोंदन की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content