सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत किला चौक पर एसडीओपी दतिया, आकांक्षा जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों की सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु समझाइश दी गई। नागरिकों को हेलमेट धारण करने एवं सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया।
Datia Police
Datia Police
keyboard_arrow_up
Skip to content