थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सुरेन्द्र यादव हत्याकाण्ड के फरार आरोपियो को किया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण – फरियादी राममिलन यादव पुत्र महेश यादव उम्रन 44 साल निवासी ग्राम पठरा थाना उनाव जिला दतिया हाल निवासी पठ्ठापुरा दतिया ने रिपोर्ट किया कि घटना दिनांक 10.01.25 शाम 21.30 बजे को मेरा लडका सुरेन्द्र यादव व उसके दोस्त मोहर सिंह यादव, अरुण यादव, अंकुश यादव, राम यादव, उत्तम यादव, रोहित यादव, गोविन्द यादव, दीपू यादव, ऋषि यादव, अर्जुन यादव, बॉबी यादव चिरगांव झांसी से वापस आये थे हम लोग घटना स्थल सुभाष अग्रवाल के घर के सामने पठ्ठापुरा की गली दतिया पहुंचे तो आरोपीगण वरुण गिरी, विवेक गुर्जर, सचिन शर्मा, हिमांशु कोष्टा, रिंकल राजा परमार, उदयराजा परमार, अभि पंडित, दिनेश गिरी व अज्ञात व्यक्तियो द्वारा जान से मारने की नियत से ताबडतोड गोलिया चलाई जिसमें से एक गोली मेरे लडके सुरेन्द्र यादव के पेट में लगी और वह वही गिर पडा और वह सभी लोग अपनी मोटर साईकिलो पर बैठकर भाग गये गोली लगने से सुरेन्द्र की मृत्यु हो गयी।

Datia Police
Datia Police

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में चलाये जा रहे फरार आरोपियो की घरपकड मे दिनांक 27.01.25 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना कोतवाली दतिया के अप क्र 15/26 धारा 103(1) बीएनएस के फरार आरोपी सचिन उर्फ सच्चू पुत्र संतोश शर्मा निवासी सिरोल थाना सिविल लाईन दतिया व अभि पुत्र अतुल यादव निवासी चौदह डाक्टर के सामने दतिया पंचम कवि की टौरिया मे दिखे है त्वरित छापेमारी नही गयी तो वहा से फरार हो सकते है । गठित टीम द्वारा बहुत ही सावधानी पूर्वक मुखबिर के द्वारा बताये स्थान मे दबिश दी गयी दोनो आरोपी को टीम के द्वारा घेर कर पकडा गया । पकडे गये आरोपियो पर पूर्व से गंभीर किस्म के अपराध पंजीबद्ध है । मौके पर आरोपी सचिन शर्मा के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 315 बोर की अधिया जप्त किया गया व दोनो आरोपीगण को न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया ।

सराहनीय कार्यवाही- उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया ,उनि अजान सिंह, प्रआर 739 ब्रजमोहन उपाध्याय ,आर 765 आनंद तोमर, आर 695 गोविन्द भदौरिया ,आर 368 अरविन्द,आर 298 रविन्द्र यादव,आर चा 171 धर्मन्द्र शर्मा ,आर 90 अजय सिरोही की सराहनीय भूमिका रही ।

keyboard_arrow_up
Skip to content