पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा सेवा-निवृत्त पुलिस कर्मियों को ससम्मान भावभीनी विदाई दी
जिला पुलिस बल दतिया में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री राजकुमार शर्मा एवं प्रधान आरक्षक श्री श्रीपाल परिहार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर दिनांक 30 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दतिया में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं पुलिस मोमेंटो भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने दोनों अधिकारियों की दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण एवं अनुकरणीय सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में उनके योगदान, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन से अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सदैव प्रेरणा लेते रहेंगे। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी, सूबेदार श्री अजय वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।





