ग्राम इकारा से मिले 05 असहाय व्यक्तियों को सुरक्षित आश्रय एवं पुनर्वास की दिशा में थाना उनाव पुलिस की संवेदनशील कार्यवाही

थाना उनाव पुलिस को ग्राम इकारा क्षेत्र में ऐसे 05 व्यक्ति मिले, जो प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं असहाय अवस्था में पाए गए। पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से थाना लाया गया तथा उनकी पहचान एवं परिजनों की जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्राप्त व्यक्तियों का विवरण निम्नानुसार है—
सतीश पुत्र सुखई पनिटेल, उम्र 50 वर्ष, निवासी टिकरवारा, थाना भमनी, जिला मंडला।
पप्पू पुत्र बालू पाटिल, उम्र 40 वर्ष, निवासी देवनार, महाराष्ट्र।
जोगेन्द्र पुत्र खेमराज चंदेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी कठुआ, जम्मू।
शंकर सिंह पुत्र मोहनलाल कोरी, उम्र 55 वर्ष, निवासी जालौन, उत्तर प्रदेश।
नर्मदा पुत्र जगन्नाथ प्रजापति, उम्र 55 वर्ष, निवासी देवास, मध्यप्रदेश।

Datia Police
Datia Police

थाना उनाव पुलिस द्वारा उक्त सभी व्यक्तियों की सुरक्षा एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित करते हुए उनके परिजनों की तलाश एवं पहचान संबंधी जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही संबंधित प्रशासनिक एवं सामाजिक कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित कर इनके चिकित्सकीय परीक्षण, उचित आश्रय तथा पुनर्वास की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

थाना उनाव पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यदि उपरोक्त व्यक्तियों के संबंध में किसी व्यक्ति को जानकारी हो अथवा उनके परिजनों को पहचानते हों, तो तत्काल थाना उनाव पुलिस को सूचित करें, ताकि उन्हें उनके परिवार से मिलाने अथवा उचित पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

थाना उनाव, जिला दतिया (म.प्र.)

keyboard_arrow_up
Skip to content