थाना सरसई पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियो को महज 36 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज वर्मा के निर्देशन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी महोदय भांडेर श्री पूनमचन्द्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरसई आकाश संसिया एवं उनकी टीम द्धारा थाना सरसई के अप.क्र. 02/26 धारा 109(1), 331(4), 115(2), 296 (b), 3(5) BNS इजाफा 103 BNS के अज्ञात दो आरोपी आकाश गिरी पुत्र राजेन्द्र गिरी उम्र 19 वर्ष नि0 ग्राम बैदा व पियूष यादव पुत्र गंभीर सिह यादव उम्र 21 साल नि0 सलेतरा थाना भाण्डेर को गिरप्तार किया जाकर उनके कब्जे से दो मोटर साईकिले एवं दो डण्डे जप्त किये गये एवं एक अपचारी बालक को अभिरक्षा मे लिया गया है।

Datia Police
Datia Police

घटना का विवरण
दिनांक 24.01.2026 को फरियादी छत्रपाल सिहं राजपूत पुत्र मकरंद सिंह राजपूत उम्र 49 साल निवासी सुनारपुरा तहसील गोरमी, जिला भिण्ड ने मय मजरूब राज प्रताप राजावत, रामकुमारी राजपूत उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट किया कि, मै शिवा कोपर्पोरेशन रेत कंपनी मे ग्राम मुस्तरा नदी घाट पर रॉयल्टी काटने का कार्य करता हूं और ग्राम मुस्तरा के रामेश्वर माते के मकान मे किराये से रहता हू। आज दिनांक 23/01/2026 के रात करीब 09.00 बजे की बात है, मै व राज प्रताप राजावत किराये के मकान के अंदर बैठे थे। तभी अजय लुहार निवासी सलैतरा व उसके साथ अन्य दो अज्ञात आदमी दो मोटर साईकिलो से मकान पर आये और घर मे घुसकर मेरी व राज प्रताप राजावत की लाठी डण्डो से मारपीट की। तभी पास के रहने वाले अमर सिह पुत्र डब्बूलाल राजपूत नि० मुस्तरा व उसकी पत्नी रामकुमारी राजपूत एवं उनका भतीजा अजय राजपूत नि० मुस्तरा के हमे बचाने आये और इन लोगो ने सरकारी ट्रान्सफ़र के पास अजय झां व अन्य अज्ञात लोगो को रोकने का प्रयास किया। तभी अजय झां ने जान से मारने की नियत से एक कट्टे से गोली मारी। जो गोली अमर सिह राजपूत के सीने मे बायी तरफ लगी। तब अजय झां एवं दोनो अज्ञात लोग दोनो मोटर साईकिलो को लेकर मौके से भाग गये। तब अमर सिह राजपूत के परिजन अमर सिह को घायल अवस्था मे इलाज हेतु मेडिकल कालेज झांसी लेकर चले गये। जिस पर से थाना सरसई पर आरोपी अजय झाँ निवासी सलेतरा एवं अज्ञात आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्र. 02/26 धारा 109 (1),331(4), 115(2), 296(b),3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी सरसई उनि. आकाश संसिया, थाना प्रभारी उनाव उप निरीक्षक यतेन्द्र सिह भदौरिया, चौकी प्रभारी बिछौंदना उप निरी. महेश यादव, प्रआर. 479 जाहर सिह, प्रआर. 83 सुरेन्द्र शर्मा, प्रआर. 76 रामप्रकाश यादव, प्रआर 69 जितेन्द्र यादव, आर० 45 गौरव ग्वाला, आर0 782 विवेक दुबे, आर0 850 धर्मेन्द्र प्रजापति, आर0 545 अनिल यादव एवं थाना उनाव से प्रआर. 67 आदित्य शर्मा, आर० मोहित शर्मा, आर. भूपेन्द्र गौर की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content