।। थाना इंदरगढ, जिला दतिया ।।
थाना इंदरगढ पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से 5 किलो गांजा एवं एक बेलेनो कार की जप्त
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के विरुध्द कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी महोदय सेवढा श्री अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा एवं उनकी टीम के व्दारा एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार कब्जे से 5 किलो गांजा एवं एक बेलेनो कार जप्त की गई ।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 27.01.26 को मुखविर की सूचना पर थाना इंदरगढ पुलिस व्दारा ग्राम जौनिया के पास दतिया सेवढा रोड पर चैकिंग के दौरान एक स्लेटी कलर की कार क्रमांक MP 07 CJ 3494 इंदरगढ तरफ से आती दिखी मुखविर की सूचना की तस्दीक हेतु कार को रोड किनारे साईड में लगाकर कार को चला रहे व्यक्ति से नाम पता पूछा जिसने अपना नाम गिर्राज तिवारी पुत्र अवधकिशोर तिवारी उम्र 25 साल नि0 मेहगांव थाना गिजोर्रा जिला ग्वालियर का होना बताया जिसकी कार की तलाशी ली गई तो कार के पीछे डिग्गी में एक प्लास्टिक की बोरी में 5 पैकेट गांजा बजन करीबन 5 किलो मिला । जिसे मौके पर जप्ती की कार्यवाही कर उक्त कार एवं मिला 5 किलो गांजा की विधिवत कार्यवाही कर जप्त कर आरोपी गिर्राज तिवारी पुत्र अवधकिशोर तिवारी उम्र 25 साल नि0 मेहगांव थाना गिजोर्रा जिला ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया । जप्त शुदा माल व गिरफ्तार शुदा आरोपी को थाना इंदरगढ लेकर आये । गिरफ्तार शुदा आरोपी को जेआर हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा । गांजे के संबंध में पूछताछ जारी है ।
उक्त कार्यवाही में- निरीक्षक गौरव शर्मा थाना प्रभारी इंदरगढ, सउनि मनीष अतरौलिया ,प्रआर 187 रामनिवास गुर्जर , आर 764 भानुप्रताप दुबे , आर 412 लक्ष्मेन्द्र चौहान , आर 188 सुनील सिकैरिया की सराहनीय भूमिका रही।





