साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को सतर्क एवं जागरूक करने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बागपुरा, थाना भांडेर एवं ग्राम बरगाँय, थाना सिनावल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक फ्रॉड, ओटीपी साझा करने के नुकसान, फर्जी बैंक/केवाईसी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग एवं डिजिटल भुगतान से जुड़े साइबर अपराधों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

Datia Police
Datia Police

ग्रामीणों को बताया गया कि—
किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज पर अपना ओटीपी, बैंक डिटेल, एटीएम पिन साझा न करें। फर्जी लिंक पर क्लिक न करें एवं अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करें अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया तथा साइबर अपराध से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करने की अपील की गई।

keyboard_arrow_up
Skip to content