थाना कोतवाली पुलिस ने लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के बहुचर्चित केस का किया बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
घटना का सक्षिप्त विवरण- दिनांक 30.01.25 को फरियादी ने अपनी लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोहना के हनुमान मंदिर के आगे मैन रोड के पास फोरेस्ट एरिया मे ले जाकर मारपीट करने व गलत काम करने के संबंध मे रिपोर्ट किया जिस पर से अपराध क्रमांक 819/25 धारा 64(2) (K), 87, 115(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन थाना कोतवाली दतिया के अपराध क्र- 819/25 धारा 64(2)(K), 87,115 (2) बीएनएस की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपी की शिनाक्तगी व गिरफ्तार करने के लिये जिले के अलग अलग थानो से 6 पुलिस टीमो का गठन किया जा कर प्रत्येक टीम को अलग अलग दायित्व सौपे गये।

सभी गठित टीमो द्वारा बेहद लगन मेहनत व कर्मठता से कार्य करते हुये वैज्ञानिक तरीको व तकनीकी सहायता के आधार पर शहर के करीबन 500 से अधिक सरकारी व प्रयावेट सीसीटीव्ही फुटोज को संग्रह कर रूट मैप तैयार किया गया रूट मैप के आधार पर साक्षीयानो, दुकानदारो, मुखबिरो से पूछताछ की गयी। सायबर सेल, सीसीटीव्ही फुटेज, वैज्ञानिक तरीको व तकनीकी सहायता के आधार पर सन्देही कमल दांगी पुत्र भज्जू दांगी निवासी बुहारा थाना दुरसडा हाल मामा का डेरा के पास दतिया का नाम चिन्हित हुआ बाद टीम के द्वारा सन्देही की गिरफ्तारी हेतू संभावित स्थानो मे दविश दी गई, आरोपी घटना घटित कर बचने के लिए फरार हो गया और राजकोट गुजरात मे जाकर छुप गया पुलिस के द्वारा मुखबिरो व वैज्ञानिक विधियो का उपयोग कर आरोपी की जानकारी प्राप्त कर काफी मशक्कत के बाद आरोपी कमल दांगी को राजकोट गुजरात से पकडा बाद आरोपी से पूछताछ में आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम देकर फरार हो जाना बताया था।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गठित टीम के द्वारा कानून व्यवस्था बनाये रखते हुये बहुत ही लगन मेहनत व कर्मठता से अपने-अपने दिये दायित्वो का पालन करते हुये आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। आरोपी से घटना मे प्रयुक्त हीरो पेशन मोटर सायकल, घटना के दौरान पहने कपडे जैकेट आदि जप्त किये गये। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। आरोपी से घटना के संबंध मे अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है।
सराहनीय कार्यवाही- उपरोक्त कार्यवाही में निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया, निरीक्षक वैभव गुप्ता थाना प्रभारी सिविल लाइन उनि अमित ओसरो थाना सिविल लाईन, उनि ऋचा दण्डौतिया थाना कोतवाली, उनि हेमा गौतम थाना कोतवाली, उनि अरविन्द भदौरिया थाना प्रभारी थरेट, उनि नीरज कुमार थाना सिविल लाईन, उनि संतोष भार्गव थाना प्रभारी सिनावल, प्रआर 186 भूपेन्द्र रावत, प्रआर 195 शिव गोविन्द, प्रआर 739 ब्रजमोहन उपाध्याय, प्रआर 06 नीरज शर्मा, आर 607 हेमंत प्रजापति, आर 698 रविन्द्र यादव, आर 699 जीतेन्द्र साहू, आर 626 जशवंत, आर 765 आनंद तोमर, आर 695 गोविन्द भदौरिया, आर 368 अरविन्द रावत, आर 298 रविन्द्र यादव, आर 348 दीपक शुक्ला, आर 778 देवेश शर्मा, आर 435 भरत रावत, आर 64 राघुवेन्द्र रावत आर. 896 शुभम सायबर सेल, आर. 411 वीरेन्द्र सायबर सेल, आर. 736 रवि सायबर सेल, आर. 371 राहुल दुबे सायबर सेल, आर. 897 मुकेश, आर. चालक 711 धर्मेन्द्र शर्मा आर. 873 विक्रम, आर. 388 राजकुमार, प्रआर चा 177 फिरोज खान की सराहनीय भूमिका रही।





