जिला दतिया
पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा सेवा-निवृत्त कार्यवाहक प्रआर को स्नेहपूर्ण विदाई दी
जिला पुलिस बल दतिया में पदस्थ कार्यवाहक प्रआर लियाकत खान की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में दिनांक 31 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी कार्यवाहक प्रआर लियाकत खान को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस शासकीय सेवक की दीर्घकालीन, अनुकरणीय एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में सूबेदार निलिमा गुर्जर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





