आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा कार्यकाल जनसुनवाई की गई

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से आज दिनांक 19.05.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल ने आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके उचित वैधानिक निराकरण के लिए संबंधित एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Datia Police
Datia Police

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे सहित जिले के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

दतिया पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण के लिए नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध न्याय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

keyboard_arrow_up
Skip to content