पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा परेड की सलामी लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद किया।

रक्षित केन्द्र की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

आज दिनांक 22 मई 2026 को पुलिस परेड ग्राउंड दतिया में जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं 250 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा जनरल परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जवानों को अनुशासन, एकरूपता एवं टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी भी प्राप्त की गई।

SP Datia, Datia Police
SP Datia, Datia Police

जनरल परेड पुलिस बल में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं कर्तव्यनिष्ठा विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। नियमित परेड एवं ड्रिल के माध्यम से जवान आदेशों का त्वरित एवं प्रभावी पालन करना सीखते हैं, जिससे उनमें समन्वय, मनोबल एवं टीम वर्क की भावना सुदृढ़ होती है। साथ ही यह फील्ड ड्यूटी के दौरान बेहतर कार्य निष्पादन में भी सहायक सिद्ध होती है।

परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा रक्षित केन्द्र की विभिन्न शाखाओं — कैश शाखा, आर्म्स शाखा, क्वार्टर गार्ड, वाहन शाखा एवं भंडार गृह का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

keyboard_arrow_up
Skip to content