दतिया पुलिस के 17 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक के उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल द्वारा जिला पुलिस बल के 17 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित कर्मचारियों को वर्दी पर प्रधान आरक्षक की रैंक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनता की सेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, यातायात प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा, शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content