थाना बसई पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर चोरी गयी 8,60,000 रू. नगद राशि व करीब 13,60,000 रू, के सोने के जेवरात को बरामद कर 03 आरोपियो को गिरफ्तार किया

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्धारा आरोपी को गिरफ्तार करने संबंध में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत श्रीमान के निर्देशों के पालन में , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं SDOP महोदय बङौनी श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बसई एवं उनकी टीम के द्वारा अपराध पंजीबद्ध होने के महज 12 घंटे के भीतर ही चोरी गयी 860000 नगद राशि व करीब 1360000 रू. के सोने के जेवरात को बरामद कर 03 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया ।

SP Datia, Datia Police
SP Datia, Datia Police

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.10.26 को फरियादी विनोद साहू पुत्र हरप्रसाद साहू उम्र 58 साल निवासी ग्राम जैतपुर ने उपस्थित थाना आकर अपराध पंजीबद्ध कराया गया कि दिनांक 01.10.26 को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे घर की दुकान मे रखा बैग जिसमे 860000 नगद राशि व करीब 1360000 रू. के सोने के जेवरात को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट से थाना बसई पर अपराध क्र. 193/26 धारा 331(4),305ए बीएनएस का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस कार्यवाही – इंचार्ज थाना प्रभारी बसई उनि रामसिंह बिजौलिया द्वारा टीम बनाकर संदेही अपचारी बालक से पूछताछ की गई तो अपचारी बालक द्वारा बताया गया मैने दिनांक 01.10.26 को अपने फूफा के घर से पैसे व जेवरात का बैग उठाकर रिंकेश प्रजापति को दे दिया था फिर रिंकेश 860000 रू. नगद अपने मामा रामसिंह के घर ग्राम हरिनगर थाना पिछोर मे रख आया था व सोने के जेवरात जैतपुर जंगल रेंज मे छिपा दिये थे वाद सूझ व तत्परता से आरोपी 1. राम सिंह पुत्र भग्गू प्रजापति उम्र 45 साल नि. ग्राम हरीनगर थाना पिछोर जिला शिवपुरी (म.प्र.) 2. रिंकेश पुत्र गणेश प्रजापति उम्र 20 साल नि. ग्राम जैतपुर थाना बसई जिला दतिया (म.प्र.) एवं एक अपचारी बालक को ज्ञात कर आज दिनांक 03.10.26 को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगणो के पास से घटना में चोरी गया मशरूका एक पांचाली, एक मंगलसूत्र , एक अंगूठी जनानी सोनें की पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन ढाई लाख रूपये व चांदी की एक हाफ पेटी ,एक कमर बेल्ट व एक जोड पायल चांदी की पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन डेढ लाख रूपये एक बिछुआ , एक जोड पायल, एक कमर पेटी चांदी की पुराने इस्तेमाली कीमती करीबन दो लाख रूपये व एक बेन्दी , एक नथ, तीन जोडी कानों के बाला सोने के पुराने इस्तेमाली कीमती करीबन एक लाख रूपये एवं एक चैन , तीन मंगलसूत्र ,चार बीजासेन की पुतईंया, चार चिडी , तीन जोड कान के फूल , मर्दानी दो अंगूठी टूटी , चार चूडी , 16 शंख मोती वाले गुरिया, एक लाकेट सोने के पुराने इस्तेमाली कीमती करीबन साढे पांच लाख रूपये व चांदी की दो हाफ पेटी , चार मीना, दो चैन, दो जोड तोडियां, दो जोड पायल चांदी के पुराने इस्तेमाली कीमती करीबन एक लाख दस हजार रूपये कुल जेवर कीमती तेरह लाख साठ हजार रूपये आरोपी रिंकेश पुत्र गनेश प्रजापति उम्र 21 साल नि. जैतपुर के कब्ज से ग्राम जैतपुर के जंगल रेंज से एवं नगदी करीब आठ लाख साठ हजार रूपये आरोपी रामसिंह पुत्र भग्गू प्रजापति उम्र 45 साल नि. ग्राम हरिनगर थाना पिछोर जिला शिवपुरी के घर से जप्त कर कुल कुल मशरूका कीमती 22,20,000 रूपये बरामद किया गया ।

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी बसई उनि रामसिंह बिजौलिया, प्रआर.228 ब्रजेन्द्र सिंह,प्रआर. 645 मनोज तोमर, आर.952 अभिषेक गौतम, आर.461 हेमराज शिवहरे,आर.203 विकास मिश्रा आर.985 प्रवेंद्र यादव, आर.430 दीपेश,आर.411 वीरेन्द्र ओझा (सायबर सेल), आर.चा.954 लोकेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही है ।

keyboard_arrow_up
Skip to content