कार्यक्रम में समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलताओं के बारे में परस्पर चर्चा की गई

दतिया पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया, जो पुलिस सामुदायिक भवन पुलिस लाइन दतिया आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्री वीरेश भाबरा सेवा निवृत पुलिस महानिदेशक पंजाब , सुश्री निधी पिन्टो जिला एवं सत्र न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती डॉ. मधुवाला गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय दतिया, श्रीमती कामनी सेवा निवृत प्रार्चाय शासकीय गोविन्द महाविद्यालय सेवढा, छात्रा काजल नेशनल हॉकी प्लेयर ग्वालियर हॉकी एकेडमी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

Women Day, Datia Police
Women Day, Datia Police

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा भारतीय समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलताओं के बारे में चर्चा की गई पर परस्पर संवाद आयोजित किया गया। महिलाओं के सशक्तिकरण के महत्व पर मुख्य अतिथियों ने अपने विचार साझा किए और उपस्थित सभी महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रेरित किया। उन्होंने साक्षरता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। महिलाओं की शिक्षा में असमानता, हिंसा और शोषण, घरेलू हिंसा, राजनीति और नेतृत्वकारी भूमिकाओं के बारे में जानकारी दी गई। समाज में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला उनि. रिचा डण्डोतिया द्रवारा महिलाओं की व्यथा पर एक गाना और महिला आरक्षक नीतू राजा द्वारा महिला उत्पीडन को लेकर दहेज प्रथा पर अपनी कविता प्रस्तुत देकर कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाया।

कार्यक्रम में SDOP दतिया प्रियंका मिश्रा, SDOP बड़ौनी विनायक शुक्ला, SDOP सेवढ़ा अखिलेश पुरी गोस्वामी, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र मिश्रा महिला थाना प्रभारी श्रीमती निरी. मोनिका मिश्रा थाना प्रभारी भांडेर निरी. श्रीमती कोमल परिहार सहित जिले की समस्त महिला पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

keyboard_arrow_up
Skip to content