थाना थरेट पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
आदतन अपराधी गिरफ्तार और करीबन 01 लाख रुपये कीमती लहान नष्ट किया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, जुआ एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थरेट उप निरीक्षक अरविंद्र भदौरिया एवं पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पर प्रभावी कार्यवाही की गई।
कार्यवाही का विवरण
दिनांक 13.05.2026 को थाना थरेट पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चीनावम्वा स्थित कंजर डेरे पर अवैध शराब बनाने का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी रतनलाल कंजर पुत्र नीमसिंह कंजर निवासी कंजर डेरा, चीनावम्वा थाना थरेट के कब्जे से एक प्लास्टिक ड्रम में 60 लीटर कच्ची शराब, 10 प्लास्टिक ड्रम एवं शराब बनाने में प्रयुक्त दो पीपानुमा भट्टियां जप्त की गईं।

साथ ही अन्य आरोपी अर्जुन कंजर पुत्र केबल सिंह कंजर उम्र 19 वर्ष निवासी कंजर डेरा, चीनावम्वा थाना थरेट के कब्जे से एक प्लास्टिक कैन में 20 लीटर देशी हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बरामद की गई।
मौके पर लगभग 3000 लीटर गुड़लाहन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1,00,000/- थी, को नष्ट किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी रतनलाल कंजर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी रतनलाल कंजर आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व से अवैध शराब, अवैध हथियार एवं मारपीट के तीन प्रकरण दर्ज हैं।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थरेट, उनि. अरविंद सिंह, उनि. हरेंद्र सिंह भदौरिया, प्र.आर. 393 सुरेंद्र, प्र.आर. 591 विनोद विमल, प्र.आर. 103 प्रकाश, आरक्षक 118 मुकेश रावत, आरक्षक 812 अंकित भदौरिया, आरक्षक 56 प्रदीप राणा, महिला आरक्षक 970 नीतू एवं आरक्षक 735 राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





