थाना कोतवाली पुलिस ने आदतन अपराधी गुंडा सोहेल खान को शराब तस्करी हुए किया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के नेतृत्व में जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़, अवैध शस्त्र धारण करने वालों एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 11.05.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बक्सी के हनुमान मंदिर के पीछे रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की पीले रंग की कट्टी में हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बिक्री हेतु लेकर खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

datia Police
datia Police

दबिश के दौरान पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिये के अनुसार एक व्यक्ति को प्लास्टिक की कट्टी के साथ घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सोहेल पुत्र कल्लू उर्फ शकील खान उम्र 28 वर्ष निवासी दांतरे की नरिया, जिला दतिया बताया। आरोपी के कब्जे से गंधयुक्त जहरीली कच्ची शराब विधिवत जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(क), 49(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी सोहेल खान थाना कोतवाली का आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में लगभग 15 गंभीर एवं सामान्य प्रकृति के अपराध पंजीबद्ध हैं तथा वर्तमान में वह 2 अन्य प्रकरणों में फरार चल रहा था। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया, उपनिरीक्षक आशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक 36 कमलेश, प्रधान आरक्षक 739 ब्रजमोहन उपाध्याय, आरक्षक 652 राहुल शर्मा, आरक्षक 138 अनिल मांझी, आरक्षक 607 हेमंत, आरक्षक 698 रविन्द्र, आरक्षक 298 रविन्द्र यादव, आरक्षक 368 अरविन्द, आरक्षक 778 देवेश, आरक्षक 348 दीपक शुक्ला, आरक्षक 765 आनंद तोमर, आरक्षक 435 भरत रावत, चालक आरक्षक 711 धर्मेन्द्र शर्मा एवं चालक आरक्षक 177 फिरोज खान की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content