जिला मुख्यालय, दतिया

देशभक्ति धुनों के साथ, पुलिस बैंड द्वारा आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से दिनांक 08 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक भोपाल सहित विभिन्न जिले के सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बैंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 09.04.2026 को 2nd बटालियन ग्वालियर की पुलिस बैंड टीम द्वारा दतिया के झांसी चुंगी पर आकर्षक बैंड प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बैंड के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

SP Datia, Datia Police
SP Datia, Datia Police

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित युवाओं एवं आमजन को भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर एसडीओपी अनुभाग दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन, सूबेदार अजय वर्मा सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि आरक्षक (बैंड) भर्ती के कुल 679 पदों हेतु आवेदन प्रक्रिया दिनांक 05 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जारी है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की गई है।

keyboard_arrow_up
Skip to content