दतिया पुलिस द्वारा जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर 12 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया 49 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में जिलेभर में दिनांक 19-20/11/2026 की मध्य रात्रि में अपराध नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर वारंटियों की तलाश एवं गुंडा-बदमाशों तथा हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग की गई। इस दौरान रात में अकारण घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया और होटल, ढाबा की भी चेकिंग की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान :
– 12 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी की गई।
– 49 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए।
– 117 गुंडा-बदमाशों और 58 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की आकस्मिक चेकिंग की गई।
दतिया पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।





