खोडन रामसागर में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 04 आरोपियों को थाना बडौनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा, अधिया, कारतूस, मोटर साईकिल तथा क्रेटा कार जप्त की

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में ,श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 10/01/2026 को ग्राम खोडन रामसागर में फायरिंग कर दशहत फैलाने वाले आरोपी वाँबी पुत्र मुकेश यादव उम्र – 19 साल , दीपक पुत्र सुघर सिंह यादव उम्र – 28 साल, नेता उर्फ रोहित पुत्र ओमप्रकाश यादव उम्र – 29 साल, राजकुमार पुत्र हुकुम सिंह यादव नि.गण गोविन्दपुर को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

Datia Police, SP Datia
Datia Police, SP Datia

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 10/01/2026 कि शाम करीबन 06 बजे फरियादी हेमंत यादव पुत्र रमेश यादव उम्र – 35 साल नि. खोडन रामसागर का अपने बैडा में भैसों को पानी दे रहा था तभी वाँबी पुत्र मुकेश यादव उम्र – 19 साल , दीपक पुत्र सुघर सिंह यादव उम्र – 28 साल, नेता उर्फ रोहित पुत्र ओमप्रकाश यादव उम्र – 29 साल, राजकुमार पुत्र हुकुम सिंह यादव नि.गण गोविन्दपुर के आये और पुराने मुंहबाद पर से आरोपी के बेडा के बाहर कट्टो से फायर कर अश्लील गालियां देकर अपनी कार से चले गये । जिस पर से आरोपीगणो के बिरूद्ध अपराध क्रमांक 05/26 धारा 296(ए),125 बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया था ।
पुलिस कार्यवाही –
बडौनी थाना प्रभारी दिनेश सिंह राजपूत ने तत्पर्ता के कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 15/01/2025 को मुखबिर सूचना पर से अपराध सदर के आरोपी वाँबी पुत्र मुकेश यादव उम्र – 19 साल , दीपक पुत्र सुघर सिंह यादव उम्र – 28 साल, नेता उर्फ रोहित पुत्र ओमप्रकाश यादव उम्र – 29 साल, राजकुमार पुत्र हुकुम सिंह यादव नि.गण गोविन्दपुर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक 315 का कट्टा मय जिंदा राउण्ड व एक 315 वोर कि अधिया व 02 कारतूस, एक मोटर साईकिल पल्सर तथा क्रेटा कार जप्त की जाकर आरोपीगणो को माननीय न्यायाय पेश किया गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही में – थाना प्रभारी बड़ौनी निरीक्षक दिनेश सिंह राजपूत ,सउनि मलखान सिंह ,प्र.आर.344 अनुरोध पावन ,आर. 387 सुरेन्द्र रावत ,आर. 554 राहुल भार्गव ,आर. 08 भूपेन्द्र रावत कि सराहनी भूमिका रही

keyboard_arrow_up
Skip to content