पुलिस अधीक्षक ने ISO मानकों के अनुरूप थाना परिसरों के सुधार एवं रिकॉर्ड संधारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए थाना प्रभारियों की ली बैठक
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा दिनांक 20.11.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों एवं प्रधान आरक्षक (मुहर्रिर) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के थानों को पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित मानकों एवं ISO प्रमाणन के अनुरूप विकसित एवं व्यवस्थित करने के लिए थाना प्रभारियों को सभी आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान ISO प्रमुख सलाहकार श्री योगेन्द्र द्विवेदी ने थानों के भवनों को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने, कार्यालयीन व्यवस्थाओं में एकरूपता लाने, अभिलेखों एवं रजिस्टरों का उचित संधारण करने, मालखानों में सुधार तथा बंदीगृहों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला, ISO प्रमुख सलाहकार श्री योगेन्द्र द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रूमा नाज, सूबेदार (स्टेनो) श्री अजब सिंह सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं प्रधान आरक्षक (मुहर्रिर) उपस्थित रहे।






