थाना अतरेटा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में फरार 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी सेवड़ा श्री अजय चन्ना के मार्गदर्शन में थाना अतरेटा पुलिस द्वारा दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना अतरेटा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 06/26 में आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक को पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम निम्नानुसार हैं—
1. संतोष पुत्र मान सिंह, निवासी ग्राम मरसेनी खुर्द।
2. जसवंत पुत्र भरत सिंह, जाति राजपूत, निवासी ग्राम मरसेनी खुर्द।
गिरफ्तारी उपरांत दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में उप-जेल सेवड़ा भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह थाना प्रभारी अतरेटा, उप निरीक्षक शाकिर खान थाना प्रभारी भगवापुरा, एएसआई राजबहादुर, हवलदार अशोक तथा आरक्षक देवेंद्र, शुभांशु एवं जगेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।





