पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराधों एवं पुलिस कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने, गुंडा बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही, अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देशित किया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला, एसडीओपी सेवढ़ा श्रीमती दिव्या सिंह राजावत, एसडीओपी बड़ौनी श्री नितिन बघेल सहित थाना प्रभारी बड़ौनी, थरेट, सेवढ़ा, जिगना एवं अतरेटा उपस्थित रहे।

SP Datia, Datia Police
SP Datia, Datia Police
keyboard_arrow_up
Skip to content