थाना कोतवाली पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में फरार दो आरोपी को गिरफ्तार किया

आरोपियों से स्कूटी, 315 बोर के दो कट्टे एवं जिंदा राउंड जब्त किये

श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हवाई फायर कर दहशत फैलाने के मामले में फरार दो आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया।

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में आरोपी 1. अंशुल यादव निवासी होलीपुरा एवं 2. अजय चौहान उर्फ अज्जू निवासी पठारी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सुजुकी स्कूटी, दो 315 बोर के कट्टे एवं जिंदा राउंड विधिवत जब्त किए। कार्रवाई के उपरांत दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Datia Police
Datia Police

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 14.11.2026 को फरियादी शिवम पुत्र नाथूराम रायकवार उम्र 28 वर्ष निवासी होलीपुरा, रिंग रोड, केतन के हनुमान मंदिर के पास, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अंशुल यादव अपने साथी अजय चौहान उर्फ अज्जू, आशीष ठाकुर उर्फ फौजी एवं राजा परमार के साथ एक मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी से उसके घर के बाहर आए। इस दौरान अजय चौहान उर्फ अज्जू ने एक हवाई फायर किया तथा अंशुल यादव ने दो फायर किए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 722/26 धारा 296(बी), 125, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान धारा 110 बीएनएस का इजाफा किया गया।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर हिन्नारिया, सउनि हाकिम सिंह एवं थाना कोतवाली के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही

keyboard_arrow_up
Skip to content