दतिया पुलिस द्वारा नवदुर्गा झांकी पांडालो में “मैं हूं अभिमन्यू” अभियान के अन्तर्गत जागरूक किया गया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी “मैं हूं अभिमन्यु” आभियान अंतर्गत दतिया जिले के समस्त थाना/चौकियों में देवी प्रतिमाओं के पंडालों में जाकर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों से संबंधित जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है

अभियान के अंतर्गत थाना महिला थाना प्रभारी मोनिका मिश्रा ने बड़ी माता मंदिर पंडाल में,माताओं , बहनों और आमजन के बीच जाकर सुरक्षा का एहसास कराया एवं “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के उद्देश्यों एवं सायबर फ्रॉड एवं महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी मोनिका मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मिलकर पोस्टर के माध्यम से लोगों को महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के संबंध में जानकारी दी है।

Datia Police
Datia Police

थाना प्रभारी थरेट द्वारा “मैं हूँ अभिमन्यु” विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थरेट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम, साइबर सुरक्षा, नशा उन्मूलन तथा सामाजिक बुराइयों से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक किया गया।
अंत में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें तथा समाज में भी सुरक्षा एवं सम्मानजनक वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

मैं हूँ अभिमन्यु, Datia Police
मैं हूँ अभिमन्यु, Datia Police
keyboard_arrow_up
Skip to content