सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस दतिया द्वारा बस स्टैंड पर वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण
दतिया | सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह जनवरी 2026 अभियान के तहत दतिया थाना यातायात द्वारा आज बस स्टैंड के बाहर निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बस, ऑटो एवं टमटम चालकों के आंखों की जांच कराई गई तथा जरूरतमंद चालकों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

नेत्र विशेषज्ञों द्वारा चालकों को आंखों की देखभाल एवं सुरक्षित वाहन संचालन को लेकर आवश्यक परामर्श दिया गया। यातायात पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में चालक उपस्थित रहे। अभियान के अंतर्गत आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।





